Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Tilda Nevra : ग्राम बुंदेली डी में सीसी सड़क निर्माण का भूमि...

Tilda Nevra : ग्राम बुंदेली डी में सीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Tilda Nevra
Tilda Nevra

Tilda Nevra : अजय नेताम/तिल्दा नेवरा : तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थत ग्राम पंचायत सरोरा के आश्रित ग्राम बुंदेली डी में सी सी रोड़ का भुमि पुजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच श्री मती उमेश्वरी विश्राम साहू , उपसरपंच बसंत सिंह विनोद , पंच तिलक निषाद , व ग्रामवासियों के द्वारा विधिवत से पूजा अर्चना करने के उपरांत श्री फल तोड़कर भूमि पुजन किया गया । बता दे की ग्राम सरोर के आश्रित ग्राम बुंदेली डी में  ग्रामीणों की बरसो का मांग थी की सी सी रोड़ बनाई जाये । क्यों की बरसात के समय रोड पे चलना दूभर हो जाता था ।

 

Tilda Nevra : ग्रामीणों को  अनेको दिक्कतो का समाना करना पड़ता था । मालवाहक गाडियां भी फंस जाते थे । ग्रामीणों की समस्या से सरपंच श्री मती उमेश्वरी विश्राम साहू ने रूबरू होकर आश्वस्त किया था । जो की आज ग्रामीणों की मांग पूरा हुआ है। जिससे की ग्रामीणों ने सी सी रोड़ की मांग पूरी होने पर पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई प्रेसित की गई । सी सी रोड़ 300 मीटर की लंबाई में बनाई जायेगी । भूमि पूजन में पंचायत के सरपंच श्री मती उमेश्वरी विश्राम साहू , उपसरपंच बसंत विनोद , पंच तिलक निषाद , ओमप्रकाश वर्मा , विष्णु साहू , नरायण यादव , चंद्र प्रकाश साहू , जयनरायण वर्मा , जितेन्द्र वर्मा , श्री मती इंदु शेखर शर्मा , तारा चंद पाल , रमेश पाल , बगावत नेताम , एवं ग्रामवासियों की उपस्थिती में भूमि पूजन संपन्न हुआ ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here