Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

Raipur News : बिल्डरों पर ​​शिकंजा, राजधानी में अवैध कॉलोनाइजर्स पर चला बुलडोज़र – 16 मकान ढहाए गए, वालफोर्ट ग्रुप सहित इन बिल्डरों नाम आया सामने, देखें वीडियो

Raipur News : रायपुर: राजधानी के बोरियाखुर्द इलाके में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से बनाए गए 16 मकानों को ढहा दिया गया। ये मकान कृषि भूमि पर बिना किसी भवन अनुज्ञा के बनाए गए थे। बुलडोजर की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई।

 

READ MORE: CG Politics : भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला: टैरिफ विवाद से लेकर ननों की गिरफ्तारी तक, मोदी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Raipur News : नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कॉलोनाइजर्स को पहले ही तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद निगम ने निर्माणाधीन मकानों की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया, परंतु उसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। मकान बेचने की कोशिशों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई।

Raipur News : विंध्य नगर स्थित अनुग्रह सोसायटी के पीछे करीब 3 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। नगर निगम अब संबंधित भूमि मालिक की जानकारी जुटाकर एफआईआर की तैयारी कर रहा है।

 

Raipur News : इसी तरह कांदुल रोड के पास जगदम्बा विहार और डूण्डा के दुर्गा विहार में भी 10 और 6 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। यहां बिना अनुमति के बाउंड्री वॉल बनाई गई और कच्ची सड़क भी डाली गई थी। नगर निगम की टीम ने यहां भी तोड़फोड़ की।

 

Raipur News : निगम सूत्रों के अनुसार इस अवैध प्लाटिंग में वालफोर्ट ग्रुप के पंकज लाहोटी, महेश धनगर, योगेन्द्र वर्मा और देवांगन नामक बिल्डर के नाम सामने आए हैं, जो लगभग 25 एकड़ कृषि भूमि पर बिना नक्शा और लाइसेंस के निर्माण कर रहे थे। निगम ने संबंधित स्थल को सील कर दिया है।

Raipur News : अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी बिना डायवर्सन और स्वीकृति के निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि मकान खरीदने से पहले जोन कार्यालय से आवश्यक स्वीकृतियों की जानकारी जरूर लें।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories