Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के...

Raipur News: रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में मारपीट, एजेंटों के बीच विवाद ने उठाए सवाल

Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर। आरपीएफ के राइजिंग डे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर दौरे की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में दो कार्गो एजेंटों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। एक एजेंट ने दूसरे एजेंट के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है।

Raipur News: बुकिंग को लेकर विवाद का आरोप

Raipur News: जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में वाहनों की बुकिंग और पैकिंग को लेकर दोनों एजेंटों के बीच विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रिजवान रेल कार्गो से जुड़े कुछ युवकों ने राधा स्वामी कार्गो के कर्मचारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी युवक ने पार्सल ऑफिस के बाहर उसके साथ दोबारा मारपीट की।

Raipur News: जीआरपी ने शुरू की जांच

Raipur News: मामले की शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News: दोनों एजेंटों के बीच पहले भी विवाद

Raipur News: रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पार्सल ऑफिस में दोनों एजेंटों के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि एक एजेंट को वाहनों की पैकिंग और दूसरे को फोटो कॉपी से संबंधित काम का टेंडर मिला है। आरोप है कि दोनों एजेंटों के कर्मचारी पार्सल के लिए वाहन लेकर आने वाले यात्रियों को अपने-अपने कार्यालय ले जाने का प्रयास करते हैं। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनती है।

Raipur News: पार्सल ऑफिस में एजेंटों की मौजूदगी पर भी सवाल

रेल मंत्री के दौरे को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज हैं। ऐसे में पार्सल ऑफिस में एजेंटों की मौजूदगी और उन्हें मिली कथित सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रेलवे से जुड़े लोगों का दावा है कि पार्सल ऑफिस परिसर में कुछ एजेंट टेबल-कुर्सी लगाकर काम करते हैं।

Raipur News: अब सवाल यह भी है कि यदि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव या रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अपने दौरे के दौरान पार्सल ऑफिस का निरीक्षण करते हैं, तो वहां मौजूद एजेंटों और उनकी गतिविधियों को लेकर रेलवे की व्यवस्था पर क्या स्थिति सामने आती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here