Raipur Laptop Theft Case : रायपुर (23 फरवरी 2026): राजधानी रायपुर के कोटा सरस्वती नगर क्षेत्र में एक किराये के मकान से लैपटॉप चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का कीमती लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल किया गया दुपहिया वाहन बरामद किया है।
रात के अंधेरे में की थी चोरी पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मयंक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कोटा में अपने दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता है। 15 फरवरी 2026 की रात को किसी अज्ञात चोर ने उनके कमरे में घुसकर उसके दोस्त का कीमती लैपटॉप पार कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीसीटीवी और पुराने रिकॉर्ड्स से मिली लीड चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) संदीप पटेल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सरस्वती नगर पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों की कुंडली खंगाली गई।
कोटा के ही निवासी निकले चोर मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दिनेश रात्रे और कोमल रात्रे को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लेनेवो कंपनी का लैपटॉप और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 80,000 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
-
दिनेश रात्रे (19 साल), निवासी: सतनामी पारा, कोटा, रायपुर।
-
कोमल रात्रे (21 साल), निवासी: सतनामी पारा, कोटा, रायपुर।











