Lift Fall : रायपुर में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल पर पहुंचते ही नीचे गिरी लिफ्ट, जोरदार धमाके से दहली कॉलोनी, देखें Video

Rahul Goshwami
raipur lift

रायपुर : राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस–2 के G ब्लॉक में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सोसाइटी की लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। हादसा रात लगभग 10 बजे हुआ। लिफ्ट में सवार मां-बेटी इस घटना के दौरान अंदर ही मौजूद थीं, लेकिन गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं।स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी लोग मौके पर इकट्ठे हो गए।

लिफ्ट जैसे ही 7 वीं मंजिल पर पहुंची, अचानक नीचे गिर पड़ी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मां-बेटी अपनी मंजिल पर पहुंचते ही दरवाजा खोलने का प्रयास करती हैं, लेकिन उसी समय लिफ्ट अचानक बे काबू होकर जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर जाती है।
वीडियो में धमाके जैसी आवाज सुनाई देती है, जिससे साफ पता चलता है कि लिफ्ट का झटका काफी तेज था।

Read More : C.G News : ट्रक-स्कॉर्पियो भिड़ंत! सेना के 2 जवान समेत 5 की मौके पर मौत, NH-49 बना मौत का हाईवे

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद दोनों को प्राथमिक जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई।

निवासियों ने आरडीए पर उठाए सवाल

लिफ्ट टूटने के बाद स्थानीय निवासियों ने RDA (रायपुर विकास प्राधिकरण) पर कड़ी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। निवासियों का कहना है कि—

  • लिफ्ट का ठीक से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा
  • कई महीनों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती
  • घटना से 15 दिन पहले भी लिफ्ट टूटी थी
  • मेंटेनेंस के नाम पर केवल अस्थायी मरम्मत की जाती है

निवासियों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी खतरनाक घटनाएं न हों।

Read More : MP Crime : गौहरगंज दुष्कर्म केस- गिरफ्तारी में देरी पर रायसेन SP और दो थाना प्रभारी हटाए गए, मोहन सरकार का बड़ा एक्शन

RDA अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार
घटना के बाद RDA अधिकारियों को सूचना दी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।सोसाइटी के लोग इस हादसे से बेहद नाराज और डरे हुए हैं तथा स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *