C.G Breaking : रायपुर में DRI की बड़ी छापेमारी! हंस ट्रैवल्स से नोटों से भरे तीन बोरे बरामद

0
21913

Raipur DRI Raid : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय में छापेमारी की। इस रेड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रैवल कंपनी के जरिए दूसरे राज्यों में करोड़ों रुपये के जाली नोट भेजे जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

पांच अधिकारियों की टीम ने मारी रेड

सूत्रों के अनुसार DRI की पांच सदस्यीय टीम ने देर रात ट्रैवल कंपनी के कार्यालय में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने वहां मौजूद दस्तावेजों और पार्सल की गहन जांच की।

रेड के दौरान तीन बड़े बोरे बरामद किए गए, जिनमें भारी मात्रा में छोटे मूल्य वर्ग के नोट भरे हुए थे। इनमें 10, 20 और 50 रुपये के नोट शामिल बताए जा रहे हैं।

जाली नोट नेटवर्क की आशंका

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रैवल कंपनी के जरिए नकली नोटों की खेप एक राज्य से दूसरे राज्य भेजी जा रही थी। हालांकि बरामद नोट असली हैं या नकली, इसकी पुष्टि फिलहाल जांच के बाद ही हो सकेगी।

डीआरआई अधिकारियों ने जब्त किए गए नोटों को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए रवाना कर दिया है। मामले में फॉरेंसिक जांच भी कराई जा सकती है।

ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ

छापेमारी के दौरान मौजूद कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट रिकॉर्ड, पार्सल बुकिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले।सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के पीछे जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही हैं।

राजधानी में मचा हड़कंप

राजधानी रायपुर में इस कार्रवाई के बाद व्यापारिक और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में चर्चा तेज हो गई है। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।फिलहाल DRI की टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आने वाले समय में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here