Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

Raipur Crime : सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो सगे भाई शामिल, 4.5 लाख का माल बरामद

Raipur Crime : रायपुर। थाना मुजगहन क्षेत्र के बोरियाखुर्द स्थित शिव विहार कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व मुजगहन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं।

Raipur Crime : प्रार्थिया रानी सिन्हा ने 20 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह 9 बजे ताला लगाकर बाहर गई थीं और दोपहर करीब 2:50 बजे लौटने पर देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Raipur Crime : जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से सुराग जुटाकर पुलिस ने संजय कुमार साहू, चेतन लाल साहू (दोनों सगे भाई) और उगेश उर्फ राजेंद्र साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर करीब **₹4.5 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में प्रयुक्त बाइक** बरामद की गई।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन लाल साहू पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है जबकि उगेश उर्फ राजेंद्र साहू दुष्कर्म और आबकारी एक्ट के मामलों में जेल में बंद रह चुका है। आरोपियों के खिलाफ **धारा 331(1), 305 बी.एन.एस.** के तहत केस दर्ज किया गया है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. संजय कुमार साहू पिता प्रहलाद साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम चिंगरौद थाना व जिला महासमुंद। हाल पता – कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर।

02. चेतन लाल साहू पिता प्रहलाद साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम चिंगरौद थाना व जिला महासमुंद। हाल पता – फुण्डहर तेलीबांधा रायपुर।

03. उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू पिता मखनु साहू उम्र 34 साल निवासी सिवनी थाना मुजगहन रायपुर।

Raipur Crime : कार्यवाही में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी मुजगहन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. फूलचंद भगत, शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, आशीष त्रिवेदी, महेंद्र राजपूत, सुरेश देशमुख, आर. महिपाल सिंह, विकास शर्मा, किसलय मिश्रा, राकेश सोनी तथा थाना मुजगहन प्र.आर. देवेन्द्र निषाद, आर. निराधार ध्रुव एवं चंद्रेश चन्द्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories