Wednesday, February 18, 2026
23.1 C
Raipur

RAIPUR CRIME : बहुचर्चित ‘बाइक बोट स्कीम’: 2800 करोड़ रुपए की ठगी, तीन आरोपी रायपुर लाए गए, पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा

RAIPUR CRIME : रायपुर: बहुचर्चित ‘बाइक बोट स्कीम’ में 2800 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान जेल में बंद तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला 2019 में दर्ज हुआ था जब रायपुर निवासी अखिल कुमार बिसोई ने सिविल लाइन थाने में ठगी की शिकायत की थी।

RAIPUR CRIME : शिकायत में बताया गया कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर संजय भाटी, सचिन भाटी और अन्य लोगों ने बाइक बोट स्कीम के तहत 62,100 रुपए निवेश कराए और हर महीने 9765 रुपए रिटर्न देने का वादा किया। शुरुआत में निवेशकों को रिटर्न मिला, लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने भुगतान बंद कर दिया और फरार हो गई।

RAIPUR CRIME : देशभर में करीब 1.5 लाख लोगों से इसी तरह की ठगी की गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई राज्यों में कुल 500 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। इस घोटाले की जांच ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों ने की है। अलग-अलग जांचों में घोटाले की रकम का अनुमान भी अलग रहा — दिल्ली पुलिस के अनुसार 42 हजार करोड़, CBI के अनुसार 15 हजार करोड़ और EOW मेरठ की जांच में 5 हजार करोड़ रुपए तक का घोटाला बताया गया है।

RAIPUR CRIME : फिलहाल रायपुर पुलिस ने राजस्थान से जिन तीन आरोपियों को लाया है, उनके नाम हैं:

* संजय भाटी (गौतमबुद्ध नगर, यूपी)
* करणपाल सिंह (मेरठ, यूपी)
* राजेश भारद्वाज (बुलंदशहर, यूपी)

RAIPUR CRIME : संजय भाटी पेशे से केमिकल इंजीनियर है और उसने कई फर्जी कंपनियों का संचालन कर लोगों से निवेश करवाया था। इस केस में अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, 15 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है, और ईडी ने 216 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। घटना के बाद से ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया अब एक बार फिर तेज हो गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

Indore News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds