Saturday, April 11, 2026
34.1 C
Raipur

Raipur Crime : सेजबहार लूटकांड का खुलासा: 2 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में सेजबहार के पास हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत 3 बालकों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, चाकू, डंडा और लूट का सामान जब्त किया गया है।

Raipur Crime : घटना 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे की है, जब प्रार्थी भूषण साहू अपनी दो भांजियों और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स के पास दो बाइक में सवार पांच युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल गिराई, फिर डंडों से हमला किया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

Raipur Crime : बीच-बचाव करने आई भांजियों के साथ भी मारपीट की गई और उनके साथ छेड़छाड़ कर उन्हें जबरन खींचने की कोशिश की गई। इस दौरान उनके गले की चेन, ताबीज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

Raipur Crime : मामले में मुजगहन थाना में धारा 310(2), 74 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व न्यू राजेंद्र नगर थाना की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

Raipur Crime : सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी चेतन नामदेव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया। इसके बाद नितिन ध्रुव और तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी चेतन नामदेव और एक नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Alaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Alaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories