Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर में पर्स स्नेचिंग गैंग का खुलासा: महिलाओं को...

Raipur Crime : रायपुर में पर्स स्नेचिंग गैंग का खुलासा: महिलाओं को बनाते थे निशाना, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में पर्स स्नेचिंग की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चलती दोपहिया वाहन में सवार होकर महिलाओं को निशाना बनाते थे और झपट्टा मारकर पर्स छीनकर फरार हो जाते थे।

Raipur Crime : पहली घटना 28 अप्रैल 2026 की है, जब डी.डी. नगर क्षेत्र में एक महिला से ऑटो में बैठी हालत में उसका हैंडबैग छीन लिया गया, जिसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। दूसरी घटना 2 मई को पुरानी बस्ती इलाके में हुई, जहां एक महिला की एक्टिवा से पर्स छीन लिया गया, जिससे वह असंतुलित होकर गिर गई और घायल हो गई।

Raipur Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों Sandeep Patel और Smritik Rajanala के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान ईशान नेगी और शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर के रूप में हुई।

Raipur Crime : पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, नकदी और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 20 साल निवासी कर्मचारी कालोनी दंतेश्वरी मंदिर के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

02. ईशांत नेगी पिता स्व. रूपेश नेगी उम्र 20 साल निवासी संतोषी चौक कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here