HomeChhattisgarhRaipur Crime : 50 लाख नगद के साथ ऑनलाइन सट्टा गिरोह का...

Raipur Crime : 50 लाख नगद के साथ ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, आईडी बेचकर कर रहे थे अवैध कमाई

Date:

Related stories

Raipur Crime : रायपुर। रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 50 लाख 35 हजार रुपये नगद के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स में सट्टा खेलने के लिए मास्टर आईडी और यूजर आईडी उपलब्ध कराकर कमीशन के आधार पर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे।

Raipur Crime : यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Raipur Crime : कार में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा

Raipur Crime : दिनांक 08 जनवरी 2025 को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत पाठक हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधु भवन पार्किंग के पास एक चारपहिया वाहन में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए अनुसार वाहन को चिन्हांकित किया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार चार लोगों ने अपना नाम रितेश गोविंदानी, मोहम्मद अख्तर, विक्रम राजकोरी एवं सागर पिंजानी बताया। जांच के दौरान आरोपियों के लैपटॉप और मोबाइल फोन में ऑनलाइन बैटिंग साइट्स Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com के मास्टर आईडी के माध्यम से सट्टा संचालित किया जाना पाया गया।

Raipur Crime : आईडी बेचकर चल रहा था सट्टे का कारोबार

Raipur Crime : पूछताछ में सामने आया कि रितेश गोविंदानी और सागर पिंजानी मास्टर आईडी उपलब्ध कराते थे, जबकि मोहम्मद अख्तर और विक्रम राजकोरी अन्य ग्राहकों को अलग-अलग साइट्स की आईडी कमीशन के आधार पर बेचते थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए चारों आरोपी अवैध रूप से लाखों रुपये कमा रहे थे।

Raipur Crime : 50.35 लाख नगद समेत 80 लाख का सामान जब्त

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,35,000 रुपये नगद, 2 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार (CG 04 NQ 7745), पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेकबुक और कैलकुलेटर जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की राशि होल्ड कराई गई है।

Raipur Crime : इन धाराओं में मामला दर्ज

Raipur Crime : चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 06/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, बीएनएस की धारा 112(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Raipur Crime : पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

Raipur Crime : मुख्य आरोपी रितेश गोविंदानी पूर्व में थाना गुढ़ियारी से बलवा और थाना तेलीबांधा से सट्टा प्रकरण में जेल जा चुका है, वहीं विक्रम राजकोरी थाना बेमेतरा से प्रतिबंधित सामग्री (हुक्का) के मामले में जेल निरुद्ध रह चुका है।

Raipur Crime : ग्राहकों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस को ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ भी जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बदलते अपराध के अनुरूप रणनीति अपनाते हुए आरोपियों की जीवनशैली और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी, जिसके चलते इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. रितेश गोविंदानी पिता प्रहलाद गोविंददानी उम्र 32 वर्ष निवासी ए-602 ओम श्री अपार्टमेंट शंकर नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

02. मोह. अख्तर पिता मोह. आरिफ उम्र 32 वर्ष निवासी मौदहापारा गली नंबर 02 थाना मौदहापारा जिला रायपुर।

03. विक्रम राजकोरी पिता मोहन राजकोरी उम्र 32 वर्ष निवसी ए-206 वेदा इंटरनेशनल के पीछे सुंदर नगर थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।

04. सागर पिंजानी पिता अनुप पिंजानी उम्र 30 वर्ष अश्वनी नगर एकता कैम्पस मकान नंबर 17 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here