Raipur Crime : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (डीसीपी वेस्ट) द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वेस्ट जोन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 18.81 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Raipur Crime : थाना आमानाका: 4 आरोपी गिरफ्तार
14 फरवरी 2026 को रिंग रोड-01, टाटीबंध सुलभ के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
* 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद
* 1 स्कूटी और 1 मोबाइल फोन जब्त
* कुल जब्त मशरूका लगभग ₹1,90,000
* अपराध क्रमांक 46/26 के तहत धारा 21(B), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 111 बीएनएस में प्रकरण दर्ज
**गिरफ्तार आरोपी:
* जसकरण सिंह (23 वर्ष)
* ऋषि साहू (26 वर्ष)
* विशाल बिशेन (35 वर्ष)
* भूपेंद्र सिंह (42 वर्ष)
थाना कबीर नगर: 2 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime : 14 फरवरी 2026 को वेदांत वाटिका, हीरापुर क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी।
* 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) (लगभग ₹1,70,000) बरामद
* 1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (₹200) जब्त
* कुल जब्त मशरूका लगभग ₹1,70,200
* अपराध क्रमांक 46/26 धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी:
* धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिक्का (38 वर्ष)
* संतोष सिंह सिदार (29 वर्ष)
Raipur Crime : पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार और सख्ती से जारी रहेगा।













