Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब से नशीला पदार्थ लाकर राजधानी में इसकी सप्लाई कर रहे थे। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में आंकी जा रही है। दोनों के खिलाफ थाना कबीर नगर में NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Raipur Crime : सूचना के आधार पर कबीर नगर पुलिस ने LIG-02/20 स्थित एक मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी महिला हरप्रीत कौर के घर में पलंग के दराज से प्लास्टिक जिपर थैली में रखी 16.01 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जांच में सामने आया कि नशे का यह माल पंजाब से तस्करी कर लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति जोधा सिंह को भी घेराबंदी कर पकड़ा, जो सप्लाई में शामिल था।
Raipur Crime : पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए और कड़ाई से पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार नशे के नेटवर्क को लेकर और भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Raipur Crime : बरामद सामग्री
– हेरोइन (चिट्टा): 16.01 ग्राम, कीमत लगभग 3.20 लाख रुपये
– मोबाइल फोन: 2 नग, कीमत लगभग 25 हजार रुपये
– कुल जब्त संपत्ति: लगभग 3.45 लाख रुपये
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी
– हरप्रीत कौर (31 वर्ष), निवासी LIG-2/20 कबीर नगर, रायपुर
– जोधा सिंह (28 वर्ष), निवासी LIG-2/20 कबीर नगर, रायपुर











