Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में हुई इस वारदात में आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे पारिवारिक विवाद के चलते दोनों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी लता साहू से चार साल पहले दूसरी शादी हुई थी, जबकि 22 वर्षीय चित्रा उसकी सौतेली बेटी थी।
Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, चित्रा के किसी युवक से संबंधों को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज रहता था, जबकि उसकी पत्नी बेटी का पक्ष लेती थी। घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले बैठा।
Raipur Crime : गुस्से में आकर आरोपी ने पहले सौतेली बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे उसकी भी जान चली गई।
Raipur Crime : वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।











