Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

RAIPUR CRIME : भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाली नागपुर की महिला गिरोह की 4 सदस्य गिरफ्तार

RAIPUR CRIME : रायपुर। भीड़भाड़ वाले इलाकों और सवारी वाहनों में लोगों की जेबें साफ करने वाले नागपुर (महाराष्ट्र) की अंतर्राज्यीय महिला गिरोह की चार सदस्याओं को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह की महिलाएं ई-रिक्शा जैसे सवारी वाहनों में सवार होकर मौका देखकर नगदी रकम पार कर देती थीं। इनके कब्जे से कुल 35,700 रुपए की नकदी जब्त की गई है। चारों आरोपित महिलाओं के खिलाफ थाना गोलबाजार और मौदहापारा में चोरी के दो प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

RAIPUR CRIME : थाना गोलबाजार में दर्ज शिकायत के मुताबिक, प्रार्थी आरिफ खान निवासी बलौदाबाजार दुकान के लिए सामान लेने रायपुर आया था। उसने बताया कि उसने एक ई-रिक्शा में जय स्तंभ चौक तक यात्रा की, जिसमें दो अज्ञात महिलाएं भी सवार थीं। गोलबाजार पहुंचने पर उसने पाया कि बैग से 25,500 रुपए नगद गायब हैं। संदेह पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

RAIPUR CRIME : इसी तरह थाना मौदहापारा में दर्ज शिकायत के अनुसार, तिल्दा नेवरा निवासी मुकेश भोजवानी रायपुर में जनरल स्टोर का सामान खरीदने आया था। शारदा चौक के पास ई-रिक्शा में बैठने के बाद, मंजू ममता होटल के पास उतरने पर उसे भी बैग से 10,200 रुपए गायब मिले। इस मामले में भी अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

RAIPUR CRIME : दोनों मामलों की जांच में जुटी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, गोलबाजार और मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों की मदद से संदेहास्पद महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की गई। सटीक सूचना के आधार पर गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

 

RAIPUR CRIME : पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कुल राशि 35,700 रुपए बरामद की। थाना गोलबाजार केस में मालती शेंडे और प्रिया इंचुरकर से 25,500 रुपए, जबकि मौदहापारा केस में शालीता उफाडे और संगीता पात्रे से 10,200 रुपए जब्त किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह की महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने के बहाने रायपुर समेत अन्य जिलों और राज्यों में आती थीं। ये लोग खासतौर पर ऐसे वाहन और स्थान चुनती थीं जहां भीड़ अधिक होती थी, ताकि आसानी से वारदात को अंजाम दिया जा सके। फिर मौका मिलते ही नगदी, मोबाइल, गहने जैसे कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाती थीं।

RAIPUR CRIME : गिरफ्तार महिला आरोपी (थाना गोलबाजार के प्रकरण में)

01. मालती शेण्डे पति शिवा शेण्डे उम्र 37 साल निवासी कन्हान रेलवे स्टेशन के पीछे सत्रापुर थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता – सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।

02. प्रिया इंचुरकर पति भोला इंचुरकर उम्र 40 साल निवासी गोल्डन बार के पीछे एम जी नगर तारसा रोड थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता – सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।

गिरफ्तार महिला आरोपी (थाना मौदहापारा के प्रकरण में)

01. शालीता उफाडे पति संतोष उफाडे उम्र 40 साल निवासी एम जी नगर मुण्ड कोटा थाना तिरोड़ा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता – सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।

02. संगीता पात्रे पति स्व. विनोद पात्रे उम्र 40 साल निवासी सरकारी स्कुल के पास नवेगांव थाना व जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)। हाल पता – सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।

RAIPUR CRIME : कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी गोलबाजार, निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी मौदहापारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनील सिलवाल, आर. आशीष पाण्डेय, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत, राहुल गौतम, प्रशांत शुक्ला, अभिषेक सिंह, राकेश पाण्डेय, प्रवीण मौर्य एवं विकास शर्मा, टी जी आर शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories