Raipur Aawas Mela : राजधानी रायपुर में ‘सपनों के घर का महाकुंभ आज से….

0
68
Raipur Aawas Mela
Raipur Aawas Mela

Raipur Aawas Mela : रायपुर। रविवार सुबह से राजधानी में ‘सपनों का घर’ तलाश रहे लोगों के लिए बड़ा मौका खुल गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला आज से बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में शुरू हो गया है, जो 23, 24 और 25 नवंबर तक चलेगा।

Raipur Aawas Mela : इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि घर, लोन, वास्तु, आधुनिक टेक्नोलॉजी और सरकारी योजनाओं की सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध है।

READ MORE : CG Breaking News : पूर्व आबकारी आयुक्त और सप्लायरों समेत 18 ठिकानों पर EOW-ACB का छापा…

यहां सभी प्रमुख बैंकों के हाउसिंग लोन स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग ऑन स्पॉट एप्रूवल और स्पेशल स्कीम्स का लाभ ले सकेंगे। साथ ही विभिन्न हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की साइट विजिट सुविधा भी दी जा रही है, ताकि खरीदार जमीन और मकान को मौके पर देखकर फैसला कर सकें।

मेले में वास्तु-शास्त्र विशेषज्ञों के अलग स्टॉल, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की गाइडेंस, और आधुनिक निर्माण तकनीक की लाइव डेमो भी शामिल है। आयोजकों ने बताया कि इस बार लोगों को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट वाउचर, गिफ्ट हैम्पर और विशेष डिस्काउंट ऑफर भी रखे गए हैं।

READ MORE: Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का ट्रिपल-डे ब्रेक, जल्द लौट रही कड़कड़ाती ठंड…

आवास मेला आयोजन समिति का कहना है—
“हमारा लक्ष्य है कि लोग बिना भटके, बिना समय गंवाए, पूरे राज्य की आवासीय संभावनाओं को एक ही जगह समझ सकें और सही फैसला ले सकें।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here