Railway News : नई दिल्ली : दिवाली और त्योहारी भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने दिल्ली-NCR के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। 15 से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे।
Railway News : रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है, जिससे स्टेशन परिसर में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। इसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Railway News : नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, अशिक्षित यात्रियों और महिला यात्रियों के साथ आने वाले लोगों को ज़रूरत पड़ने पर पूछताछ कार्यालय से प्लेटफॉर्म टिकट के लिए अनुमति दी जाएगी।











