Patna News: गायिका मैथिली ठाकुर लड़ेगी चुनाव, भाजपा ने दिया टिकट, इस IPS को भी बनाया गया प्रत्याशी

Sanjay Sahu
Patna News

Patna News: पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने इस सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और चर्चित चेहरों पर भी भरोसा जताया है। सबसे चर्चित नामों में प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर और तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का नाम शामिल है।

Patna News: भाजपा ने इस बार युवा, लोकप्रिय और जनसरोकार से जुड़े चेहरों को प्राथमिकता दी है। लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मैथिली ठाकुर न केवल अपने गायन से बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और समाजिक जुड़ाव के लिए भी जानी जाती हैं। भाजपा का मानना है कि मैथिली ठाकुर का यह प्रभाव पार्टी को मिथिलांचल क्षेत्र में बड़ा जनसमर्थन दिला सकता है।

 

Patna News: वहीं, आईपीएस अधिकारी रह चुके आनंद मिश्रा को बक्सर सीट से टिकट दिया गया है। मिश्रा अपनी ईमानदार और सख्त छवि के कारण बिहार सहित देशभर में चर्चित रहे हैं। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने कई चर्चित अभियानों का नेतृत्व किया था। अब राजनीति में उतरकर वे जनता की सेवा के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी प्रशासनिक साख और जनसंपर्क कौशल से बक्सर में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी।

 

Patna News: इसके अलावा भाजपा ने छपरा सीट से छोटी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं — रोसड़ा (SC) से बीरेंद्र कुमार और अगिआंव (SC) से महेश पासवान को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अपनी रणनीति में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरण दोनों का ध्यान रखा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *