Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

Raigarh Police Zero Tolerance : रायगढ़ में SSP का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन प्लान; अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगी तो नपेंगे थाना प्रभारी

Raigarh Police Zero Tolerance : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का शंखनाद कर दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दो-टूक चेतावनी दी कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों की बिक्री या वैश्यावृत्ति जैसे अवैध कारोबार संचालित होते पाए गए, तो संबंधित प्रभारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

SSP ने बैठक में ‘विजुअल पुलिसिंग’ पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि अपराधियों में पुलिस का खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव होना चाहिए। उन्होंने छोटे और सामान्य अपराधों जैसे मारपीट, जुआ और आबकारी के मामलों को लंबित रखने पर नाराजगी जताई और आदेश दिया कि ऐसे प्रकरणों का निराकरण अधिकतम सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। चिकित्सा रिपोर्ट या अन्य औपचारिकताओं के बहाने फाइलों को दबाकर रखने वाले विवेचकों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए SSP ने अभी से गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की सूची अपडेट कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू करने को कहा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत गौवंश तस्करी रोकने और ‘ऑपरेशन आघात’ के माध्यम से अवैध शराब व मादक पदार्थों पर लगातार छापेमारी जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही, रेंज स्तरीय ‘सशक्त ऐप’ और ‘त्रिनयन ऐप’ के जरिए चोरी के वाहनों को ट्रेस करने और सीसीटीवी नेटवर्क को मजबूत करने पर बल दिया गया।

यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तीन सवारी वाहनों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों (ड्रिंक एंड ड्राइव) और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती बरतने को कहा गया है। साइबर अपराधों से निपटने के लिए ‘साइबर प्रहरी’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। SSP ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को दें। पुलिस का यह नया और सख्त तेवर अपराधियों के हौसले पस्त करने और रायगढ़ को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P News : इंदौर निगम बजट सत्र में हंगामा, पोस्टर लहराकर विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट...

Related Articles

Popular Categories