HomeChhattisgarhRaigarhRaigarh Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का आरोपी पति...

Raigarh Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, हथौड़ी से हमला कर ली थी जान; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Date:

Related stories

Raigarh Murder Case: गौरी शंकर गुप्ता/ रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी पर लोहे की हथौड़ी से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Raigarh Murder Case: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका मेहतरीन बाई मंझवार निवासी ग्राम बाँसजोर की मौत के मामले की जांच धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में जांच शुरू की गई, जिसमें मृतिका के परिजनों, सास, स्थानीय लोगों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

READ MORE: Raigarh Police Action: अभियान संवेदना के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

इलाज के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

Raigarh Murder Case: जांच में सामने आया कि 17 जून 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे पति श्यामलाल मंझवार और पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था।

Raigarh Murder Case: पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान पत्नी द्वारा पति की पीठ पर डंडे से वार किया गया, जिसके बाद गुस्से में आरोपी पति ने घर में रखी लोहे की हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया।

Raigarh Murder Case: गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 20 जून 2026 की शाम उसकी मौत हो गई।

हत्या की पुष्टि के बाद दर्ज हुआ मामला

Raigarh Murder Case: मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या की पुष्टि की। इसके बाद धरमजयगढ़ थाने में आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Raigarh Murder Case: पुलिस ने आरोपी श्यामलाल मंझवार (24 वर्ष), निवासी ग्राम बाँसजोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की हथौड़ी भी बरामद कर ली है।

महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी: SSP

Raigarh Murder Case: रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और गंभीर अपराध किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तेजी के साथ कार्रवाई कर रही है।

Raigarh Murder Case: उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

READ MORE: Narayanpur News: नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद के बाद तनाव, 26 परिवारों को गांव छोड़ने का आरोप; पुलिस की मौजूदगी में गुजरी रात

Raigarh Murder Case: इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक गंगाराम भगत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here