Raigarh News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बाहर से युवतियों को बुलाकर किराए के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रहे थे।
Raigarh News : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार देह व्यापार का संचालन कर रहा है।
Raigarh News : सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान भेजा। संकेत मिलते ही थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। मौके से तीन युवतियां, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और नागेंद्र विश्वकर्मा को पकड़ा गया। मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की गई।
Raigarh News : पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किराए के मकान में पैसों का लालच देकर युवतियों से देह व्यापार करवाता था और खुद इसका संचालन करता था।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।











