Raigarh Accident : भीषण सड़क हादसे में लोकप्रिय पार्षद नंदकुमार यादव का निधन….

Parivesh
Raigarh Accident

Raigarh Accident : रायगढ़। किरोड़ीमल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के लोकप्रिय पार्षद नंदकुमार यादव का आज एक भीषण सड़क हादसे में अकाल निधन हो गया। करझार के पास हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Raigarh Accident : स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद का शव रायगढ़ जिला अस्पताल मॉर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

READ MORE : Sukma Dhan Kharidi Thap : किसानों की बढ़ी चिंता, सुकमा के 17 केंद्रों में ताले, धान खरीदी, ऋण नवीनीकरण और पीडीएस वितरण ठप…

नंदकुमार यादव अपनी सरलता, जनता के प्रति समर्पण और वार्ड के विकास कार्यों के लिए जाने जाते थे। पेयजल, सड़क निर्माण और सफाई जैसी समस्याओं के समाधान में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उनकी अचानक मृत्यु से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में सक्रिय रूप से जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर तेज गति से अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चला आया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

READ MORE : Raipur Land New Guideline : रायपुर में 70 वार्डों की जमीनों की नई सरकारी गाइडलाइन दरें लागू…

नगर में आज शाम श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। नंदकुमार यादव की समाज सेवा और योगदान को नगरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *