Saturday, March 28, 2026
29.1 C
Raipur

जातीय विद्वेष का वीडियो वायरल — पत्थलगांव में सतनामी व आदिवासी समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

गौरी शंकर गुप्ता/पत्थलगांव। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पत्थलगांव निवासी उमेश तिवारी उर्फ पिटू तिवारी (निवासी पुरानी बस्ती) द्वारा सतनामी और आदिवासी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। वीडियो में वह जातिगत रूप से भेदभावपूर्ण बातें करता नजर आ रहा है, जिससे समाज के भीतर गहरा आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब उमेश तिवारी किसी निजी कारण से पत्थलगांव के एक अस्पताल में सुई लगवाने गया था। वहां उसने एक कर्मचारी से उसकी जाति पूछी — “भीमते हो क्या? सतनामी तो नहीं हो?” इस पर जब कर्मचारी ने आपत्ति जताई और उसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगा, तो आरोपी युवक ने और भी भड़काऊ बातें करते हुए कहा — “ले न वीडियो बना, अच्छा से बना।” इसके बाद उसने सतनामी, आदिवासी और ओबीसी समाज को लेकर आरक्षण पर विवादित टिप्पणी की।

Read More : Burhanpur News : नेपानगर में पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश

वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग समाज में भारी रोष है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह न केवल अपमानजनक है बल्कि संविधान की समानता की भावना का भी उल्लंघन है।

समाज में बढ़ता आक्रोश : समाजजनों ने कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोग आज भी समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। जाति पूछकर अपमान करना और आरक्षण पर तंज कसना सामाजिक सौहार्द को तोड़ने की कोशिश है।

Read More : Gwalior News : वकीलों का भड़का आक्रोश, जिला न्यायालय के बाहर कलेक्टर और एसपी का फूंक दिया पुतला

स्थानीय सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की नफरत फैलाने वाली हरकत करने से पहले सौ बार सोचें।

कानूनी पहलू और कार्रवाई की मांग :
सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने इस मामले में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

  • सार्वजनिक स्थल या सरकारी परिसर में जातिगत टिप्पणी करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
  • ऐसे अपराधों में दोषी पाए जाने पर सख्त सजा और जमानत न मिलने का प्रावधान है।

समाज की प्रमुख मांगें :

  • आरोपी उमेश तिवारी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
  • प्रशासन ऐसे तत्वों पर निगरानी रखे जो सोशल मीडिया के माध्यम से जातीय नफरत फैलाने का प्रयास करते हैं।
  • अस्पताल प्रबंधन से इस घटना पर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी जाए।

संपादकीय टिप्पणी :
यह वीडियो समाज के उस हिस्से की सोच को उजागर करता है, जो आज भी जातिगत श्रेष्ठता के भ्रम में जी रहा है। जब देश समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में अग्रसर है, तब ऐसे बयान न केवल आपराधिक हैं बल्कि लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर भी चोट करते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जातिगत भेदभाव की भाषा बोलने की हिम्मत न करे।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories