Thursday, February 12, 2026
17 C
Raipur

Putin’s visit to India : पुतिन का भारत दौरा – S-400 और तेल खरीद पर होगी बात, अमेरिकी टैरिफ के बीच बढ़ेगा दबाव

Putin’s visit to India : नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चार दिसंबर से दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा होगा। वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान दोनों नेता तेल खरीद, S-400 मिसाइल सिस्टम की आगे की खरीद और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में रात्रिभोज (डिनर) का आयोजन करेंगी। यह दौरा भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का रास्ता तय करेगा।रूस और सस्ता देगा तेल...भारत को मिलेंगे एस-400 डिफेंस सिस्टम

Putin’s visit to India : अमेरिकी दबाव के बावजूद जारी है तेल खरीद
पुतिन का यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए असहज हो सकता है। ट्रंप लगातार भारत पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव बनाते रहे हैं। हालाँकि, भारत यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस से लगातार किफायती दाम पर कच्चा तेल खरीद रहा है। इस खरीद से खफा होकर ट्रंप पहले ही भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा चुके हैं, जिससे अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है। इस दौरे में रूसी तेल की खरीदारी को लेकर दोनों देशों का रुख साफ होने की उम्मीद है।

Putin’s visit to India : S-400 सिस्टम की और यूनिट खरीदने पर हो सकता है फैसला
रक्षा सहयोग इस शिखर सम्मेलन का मुख्य केंद्र रहेगा:

S-400 एयर डिफेंस सिस्टम: हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान S-400 के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, भारत रूस से इस मिसाइल सिस्टम की 5 और यूनिट खरीद सकता है। पाँच सिस्टम्स की पहली डील में से तीन भारत को मिल चुके हैं, जबकि चौथे स्क्वाड्रन की डिलीवरी यूक्रेन युद्ध के कारण रुकी हुई है।

अन्य रक्षा सौदे: SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट की पेशकश, ब्रह्मोस मिसाइल के अगले वर्जन और दोनों देशों की नौसेनाओं के लिए मिलकर वॉरशिप बनाने जैसी योजनाओं पर भी बातचीत हो सकती है।ट्रंप का डर या कुछ और...? भारत ने रूस से तेल खरीदना किया बंद! सरकारी रिफाइनरी कंपनियों ने खींचे हाथ - indian state refinery have stopped buying russian oil trump warned and

रूस ने भारत को Su-57 लड़ाकू विमान के फुल प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की पेशकश की है। इसके अलावा 84 सुखोई-30MKI विमानों को अपग्रेड करने पर भी चर्चा हो सकती है।

व्यापार के लिए नए पेमेंट सिस्टम पर सहमति संभव
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेता व्यापार को बिना रुकावट जारी रखने के लिए एक नया पेमेंट सिस्टम बनाने पर सहमत हो सकते हैं। इस सिस्टम में रुपया-रूबल ट्रेड, डिजिटल भुगतान या किसी तीसरे देश के बैंक का इस्तेमाल शामिल हो सकता है।

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 18 नवंबर को मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी, जहाँ उनके भारत दौरे को लेकर चर्चा हुई थी। पुतिन आखिरी बार 6 दिसंबर 2021 को भारत आए थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds