Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Purvanchal Expressway Road Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और पिकअप की टक्कर, 5 की मौत…

अमेठी | Purvanchal Expressway Road Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एक बार फिर तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। रविवार सुबह शुकुल बाजार क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा माइल स्टोन 59.70 के पास हुआ, जहां एंबुलेंस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई।

Purvanchal Expressway Road Accident : जानकारी के अनुसार मृतक बिहार के रहने वाले थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल से एक परिजन का शव लेकर एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। लखनऊ के रास्ते लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एंबुलेंस को सीधी टक्कर मार दी।

Purvanchal Expressway Road Accident

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल को बाजार शुकुल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही शुकुल बाजार थाना पुलिस, यूपीडा की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत-बचाव कार्य के साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। मृतकों में तीन लोग बिहार से और दो एंबुलेंस स्टाफ के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान हरियाणा निवासियों के रूप में हुई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल भस्म आरती : ब्रह्म मुहूर्त में महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न हुई दिव्य आरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories