Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur MP News : जबलपुर : सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला अपराधी...

MP News : जबलपुर : सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार, कट्टा और गोलियां बरामद

जबलपुर। मशहूर फिल्म पुष्पा के किरदार की तर्ज पर सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला सागर बाल्मीक उर्फ मन्या सुर्वे पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वीडियो में उसने अपने विरोधियों को कहा था कि जैसे बकरे की बलि दी जाती है, वैसे रप्पा रप्पा काटूंगा, जिससे शहर में खलबली मच गई।

दरअसल, कुछ दिन पहले मन्या सुर्वे पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला बोला था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से बाहर आने के बाद उसने अपने विरोधियों को सबक सिखाने के लिए धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

Read More : Lawrence Gang : कनाडा में लॉरेंस गैंग ने तीन ठिकानों पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मन्या सुर्वे को मेडिकल कॉलेज के बड्डा दादा मैदान के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

प्रसन्न शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट, धमकी और हमले समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने इलाके का मुआयना कराया, तो आरोपी ने कहा, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”

Read More : Sonam Wangchuk Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर मोदी सरकार और लद्दाख प्रशासन को जारी किया नोटिस

इस गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी को भी सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देना या अपराध करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here