Pune Murder Case : पत्नी की लाश भट्ठी में फूंकी…..रोज़ थाने में पूछता था- मेरी पत्नी मिली क्या?…पढ़े खौफनाक क्राइम स्टोरी

0
111
Pune Murder Case
Pune Murder Case

Pune Murder Case : महाराष्ट्र | महाराष्ट्र की हाई-टेक सिटी पुणे के वारजे क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शातिर पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, उसके बाद शव को भट्टी में जलाकर राख कर दिया। यही नहीं, उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

Pune Murder Case : आरोपी की पहचान: समीर पंजाबराव जाधव (42 वर्ष), फ्रैब्रिकेशन का काम करता था।

मृतका की पहचान: अंजली समीर जाधव (प्राइवेट स्कूल टीचर)।

हत्या का कारण: समीर को अपनी पत्नी अंजली पर सतेज पाटील नामक युवक के साथ अवैध संबंध होने का शक था।

रोज़ थाने जाकर बढ़ाता था ड्रामा

28 अक्टूबर को समीर ने वारजे थाने में पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को गुमराह करने के लिए वह रोज़ पुलिस स्टेशन पहुंचकर नकली बेचैनी दिखाता था और पूछता था, “मेरी पत्नी मिली क्या?” हालांकि, पुलिस उपनिरीक्षक नितीन गायकवाड़ को उसका व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध लगा।

READ MORE : BIG News Pune : मस्जिद में भगवा फहराने के बाद भड़की हिंसा, दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

दृश्यम की स्क्रिप्ट पर हत्या

कड़ाई से पूछताछ करने पर समीर टूट गया और उसने खुलासा किया कि उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले 3 से 4 बार मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘दृश्यम’ देखी थी।

हत्या की खौफनाक साजिश:

  • प्लानिंग: शक के चलते उसने करीब एक माह पहले ही हत्या की योजना बना ली थी।
  • हथियार जुटाए : उसने गोगलवाड़ी में एक गोदाम किराए पर लिया, जिसमें पहले से ही लोहे की भट्टी, लकड़ी और पेट्रोल जमा कर रखा था।
  • वारदात : 26 अक्टूबर को वह अंजली को कार से घुमाने ले गया। वहां से लौटते समय, गोदाम में ले जाकर उसने अंजली का गला दोनों हाथों से दबा दिया और लगभग दस मिनट में उसकी मौत हो गई।

READ MORE : Surguja Police Custody Death : सरगुजा में बवाल : हिरासत में हत्या का भयानक आरोप, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार…जानें पूरा मामला

  • सबूत मिटाना : हत्या के बाद उसने शव को लोहे की भट्टी में डालकर पेट्रोल से जलाकर राख कर दिया। राख को नदी में फेंक दिया और भट्टी को स्क्रैप में बेच दिया ताकि कोई सुराग न बचे।

पुणे पुलिस ने समीर के खिलाफ हत्या (IPC 302) और सबूत नष्ट करने (IPC 201) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात ने उन सभी को हिलाकर रख दिया है जिन्होंने आरोपी को रोज़ थाने में ‘बेचैन पति’ के रूप में देखा था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here