Priya Marathe Passes Away : मराठी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने महज 38 साल की उम्र में कैंसर से लंबी जंग हारकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस दोनों को सदमे में डाल दिया है।
Priya Marathe Passes Away : जानकारी के मुताबिक, प्रिया मराठे का रविवार तड़के सुबह मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में निधन हुआ। वे कई सालों से कैंसर से लड़ रही थीं। कुछ समय पहले उन्होंने बीमारी से रिकवरी की थी, लेकिन हाल के महीनों में कैंसर दोबारा फैलने लगा और उनके शरीर ने इलाज को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया।
प्रिया ने 2012 में एक्टर शांतनु मोघे से शादी की थी, जो ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ सीरियल में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका से मशहूर हुए थे। निजी जीवन में खुशहाल दिखने वाली प्रिया अपनी बीमारी से जूझते हुए भी काम करती रहीं।
बीते दिनों वे सीरियल ‘तुझे मेरे गीत गाते’ में ‘मोनिका’ का किरदार निभा रही थीं, लेकिन बिगड़ती तबीयत के चलते उन्हें शो बीच में छोड़ना पड़ा। सोशल मीडिया से भी वे धीरे-धीरे दूर हो गई थीं।
‘पवित्र रिश्ता’ जैसे हिट शो में नजर आ चुकीं प्रिया अपनी सादगी और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन के बाद से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।









