Prema Sai Maharaj: रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी में 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक पांच दिवसीय दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर पंडित प्रेमा साईं महाराज इस दौरान दिव्य दरबार लगाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार, दरबार में भक्त अपनी समस्याओं को लेकर अर्जी लगा सकेंगे। इसके साथ ही सत्संग और हनुमान चालीसा पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Prema Sai Maharaj: आयोजन समिति की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिव्य दरबार में प्रतिदिन 20 से 25 अर्जियां लगाने की व्यवस्था रहेगी। समिति का दावा है कि दरबार के माध्यम से श्रद्धालुओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। आयोजन के दौरान पीठाधीश्वर प्रेमा साईं महाराज की ओर से भक्तों को कवच प्रदान करने की भी बात कही गई है।
Prema Sai Maharaj: पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं करने की बात कही है। आयोजन स्थल पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
