Thursday, June 18, 2026
32.1 C
Raipur

‘कल्कि 2’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट! दिख सकते हैं प्रभास के तीन अवतार… नाग अश्विन का मेगा ट्विस्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हालांकि साल 2026 की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, लेकिन अब दर्शकों की नजरें उनकी मेगा बजट फिल्म ‘कल्कि 2’ पर टिकी हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।

‘कल्कि 2’ में प्रभास निभा सकते हैं तीन किरदार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कल्कि 2’ में प्रभास एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग अवतारों में नजर आ सकते हैं। पहले पार्ट में दर्शकों ने उन्हें भैरवा और कर्ण के रूप में देखा था, लेकिन अब खबर है कि मेकर्स एक तीसरे और बेहद अहम किरदार की भी तैयारी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यही नया किरदार फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट साबित हो सकता है। खास बात यह है कि पहले पार्ट में प्रभास का कर्ण अवतार कुछ मिनटों के लिए ही दिखा था, लेकिन सीक्वल में इस रोल को काफी विस्तार दिया जाएगा।

कर्ण अवतार पर रहेगा ज्यादा फोकस

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘कल्कि 2’ में प्रभास लगभग 30 मिनट तक कर्ण के अंदाज में दिखाई दे सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्देशक नाग अश्विन ने हैदराबाद में एक भव्य सेट भी तैयार कराया है।

फिल्म के नाम को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स सीक्वल का नाम बदलकर ‘कर्ण’ रखने पर विचार कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दीपिका की जगह कौन? बना हुआ है सस्पेंस

पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सीक्वल में उनकी मौजूदगी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि मेकर्स अब किस अभिनेत्री को फिल्म में शामिल करेंगे।हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

दमदार कैमियो की भी चर्चा

फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो ‘कल्कि 2’ में एक बड़ा कैमियो भी देखने को मिल सकता है। तमिल स्टार सिंबू के नाम की चर्चा इस रोल के लिए तेज हो गई है।

अगर सिंबू इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो इससे तमिल मार्केट में फिल्म की पकड़ और मजबूत हो सकती है। फैंस भी इस संभावित कास्टिंग को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अमिताभ और कमल हासन ने शुरू की शूटिंग

फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग को लेकर भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमिताभ बच्चन और कमल हासन पहले ही शूटिंग शुरू कर चुके हैं। दोनों कलाकारों ने सेट से तस्वीरें साझा कर फिल्म की तैयारी की पुष्टि भी की थी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘कल्कि 2’ अपने पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर पाती है या नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Related Articles

Popular Categories