Wednesday, April 29, 2026
34.1 C
Raipur

M.P News : जनगणना से महिला आरक्षण तक! भोपाल में बड़े प्रशासनिक फैसले

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में जनगणना, महिला सशक्तीकरण और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रही है। प्रदेश में ऑनलाइन स्वगणना अभियान तेजी से चल रहा है, वहीं होमगार्ड में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सभी कलेक्टर और कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

13 दिनों में 5.25 लाख परिवारों ने की ऑनलाइन स्वगणना

प्रदेश में ऑनलाइन जनगणना के पहले चरण में अब तक 5.25 लाख परिवारों ने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कराई है। ऑनलाइन स्वगणना का यह चरण 30 अप्रैल रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 1 मई से डोर-टू-डोर भवन और परिवार गणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रायसेन और मंदसौर सबसे आगे

ऑनलाइन स्वगणना में रायसेन और मंदसौर जिले सबसे आगे रहे हैं। मंदसौर में करीब 72 हजार परिवारों ने पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कराई है। वहीं बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर अपेक्षाकृत पीछे दिखाई दिए।

  • भोपाल में अब तक करीब 13 हजार परिवारों ने स्वगणना की
  • इंदौर में केवल 8.5 हजार परिवारों ने ऑनलाइन जानकारी दी
  • ग्वालियर सबसे पीछे रहा, जहां सिर्फ 5 हजार परिवारों ने प्रक्रिया पूरी की

होमगार्ड में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार होमगार्ड विभाग में बड़ा बदलाव करने जा रही है। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद सुरक्षित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके साथ ही तीन साल में दो महीने के “कॉल ऑफ” नियम को समाप्त करने की तैयारी भी की जा रही है।सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और सुरक्षा सेवाओं में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
Read More : M.P News : ग्वालियर में चोरी करने पहुंचा चोर खुद फंसा! पूरी रात जाली में अटका रहा हाथ…

आज होगी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों और कमिश्नरों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना भी मौजूद रहेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की जाएगी, जिनमें शामिल हैं—

  • गेहूं खरीदी की स्थिति
  • जल गंगा संवर्धन अभियान
  • प्रदेश की कानून व्यवस्था
  • प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा

सरकार का फोकस आगामी दिनों में जनहित योजनाओं की मॉनिटरिंग और प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने पर रहेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

UAE ने OPEC छोड़ने का किया ऐलान! वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी हलचल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव...

M.P News : ग्वालियर में चोरी करने पहुंचा चोर खुद फंसा! पूरी रात जाली में अटका रहा हाथ…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से चोरी...

Related Articles

Popular Categories