Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Cyber Crime Awareness MP: साइबर ठगी से बचाने MP पुलिस का बड़ा...

Cyber Crime Awareness MP: साइबर ठगी से बचाने MP पुलिस का बड़ा अभियान, शुरू हुआ ‘सेफ क्लिक 2.0’; 1930 नंबर पर शिकायत की अपील

Cyber Crime Awareness MP: भारतेन्द्र सिंह बैंस\भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल ने बुधवार से ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को प्रदेशभर के जिलों में भी शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक करना है।

Cyber Crime Awareness MP: आज के समय में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन पैसे ऐंठने जैसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने यह विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है।

READ MORE: Singrauli Education Department Case: FIR और लोकायुक्त जांच के बीच पूर्व प्रभारी DEO को मिली नई जिम्मेदारी, सिंगरौली शिक्षा विभाग मामला फिर चर्चा में

क्या है सेफ क्लिक 2.0 अभियान का उद्देश्य

Cyber Crime Awareness MP: ‘सेफ क्लिक 2.0’ का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों को ऑनलाइन सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जा रही है।

Cyber Crime Awareness MP: अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित कैसे रखें, अनजान लोगों से ऑनलाइन दोस्ती करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से कैसे बचें।

छात्र-छात्राओं को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

Cyber Crime Awareness MP: अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचने के लिए वीडियो और अन्य माध्यमों से जानकारी दी गई।

Cyber Crime Awareness MP: छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें, अनजान लोगों से बातचीत में सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें।

Cyber Crime Awareness MP: इस दौरान मसीह खान ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के उपायों के बारे में समझाया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की।

ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

Cyber Crime Awareness MP: थाना प्रभारी अरविंद कछुवाह ने बताया कि साइबर ठगी के कई मामलों में समय पर पुलिस को सूचना मिलने से कार्रवाई संभव हो पाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

Cyber Crime Awareness MP: उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड की स्थिति में पीड़ित 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Cyber Crime Awareness MP: वहीं एसडीओपी सनम बी खान ने भी साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

READ MORE: Bhopal Political News: राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर भोपाल में छिड़ा पोस्टर वार, कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों से गरमाई प्रदेश की राजनीति

डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता जरूरी

Cyber Crime Awareness MP: पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के माध्यम से लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत कदम उठाने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here