Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Raipur

‘The Raja Saab’ की स्क्रीनिंग में प्रभास के फैन्स ने थिएटर में मचाया बवाल, जश्न मनाते हुए लगी आग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  फिल्मी सितारों के प्रति फैन्स की दीवानगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। लेकिन कभी-कभी यह हद पार कर, दूसरों के लिए खतरा भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला 9 जनवरी को ओडिशा के अशोका थिएटर में देखा गया, जब प्रभास की फिल्म ‘The Raja Saab’ की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ फैन्स ने 25 किलो कॉन्फेटी जलाकर आग लगा दी

जश्न बन गया सुरक्षा खतरे में

फैन्स फिल्म की सफलता और प्रभास की वापसी का उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान पर्दे के सामने रखी कॉन्फेटी में आग लग गई, जिससे थिएटर में बैठे दर्शकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैन्स की इस हरकत की व्यापक आलोचना हो रही है।

Read More : Prabhas ‘Spirit’ Film Fee : प्रभास ने रणबीर कपूर को छोड़ा पीछे! ‘स्पिरिट’ के लिए ली 160 करोड़ की तगड़ी फीस

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूज़र्स ने चिंता जताई कि ऐसी हरकतों से लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। एक यूजर ने लिखा:”ये प्रभास के फैन्स की मैच्योरिटी है। आप लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह आपका घर नहीं है।”दूसरे यूजर ने लिखा:”अगर आग बढ़ जाती तो हादसा हो सकता था। यह तरीका बिल्कुल गलत है।”

फिल्म का प्रदर्शन और आलोचना

‘The Raja Saab’ ने रिलीज़ के पहले दिन भारत में 50 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया। हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स कुछ खास सकारात्मक नहीं रहा। प्रभास की यह फिल्म ‘कल्कि 2898एडी’ के बाद उनकी अगली प्रमुख फिल्म है, जिसे लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे थे।

फैन्स की दीवानगी पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि फैन्स का उत्साह कब तक मनोरंजन और उत्सव तक सीमित रहना चाहिए, और कब वह दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म थिएटर में किसी भी तरह का जश्न सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही मनाया जाना चाहिए

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P 12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़ाए , CCTV से कड़ी निगरानी

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा...

इंदौर में चाकूबाजी! मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, नाबालिग पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने

इंदौर: शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजापत नगर में...

छत्तीसगढ़ : SIR के तहत कटे 27 लाख नाम, जुड़वाने पहुंचे सिर्फ 2.75 लाख आवेदन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds