Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

Politics News: पीएम मोदी की मां पर AI वीडियो से बवाल: कांग्रेस पर बीजेपी हमलावर, RJD भी निशाने पर

Politics News: पटना: बिहार में कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर आधारित एक AI जनरेटेड वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। इस वीडियो को लेकर आरजेडी भी कांग्रेस के साथ निशाने पर आ गई है।

Politics News: दरअसल, बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के सपने में उनकी मां उन्हें डांटते हुए नजर आती हैं। वीडियो में महिला की आवाज में कहा गया है—”अरे बेटा, पहले तो तुमने हमें नोटबंदी की लंबी लाइनों में खड़ा किया, फिर मेरे पैर धोने का रील बनवाया और अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। कितनी नौटंकी करोगे?” इसके बाद पीएम मोदी की नींद टूट जाती है। वीडियो का शीर्षक है— *”साहब के सपनों में आई मां”*।

Politics News: इस वीडियो पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है।बिहार के डिप्टी सीएम **सम्राट चौधरी** ने पोस्ट करते हुए कहा—”कांग्रेस ने निकृष्टता की हद पार कर दी है। प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी पर इस तरह की घटिया राजनीति करना, देश की हर मातृशक्ति का अपमान है। यह कांग्रेस की मानसिक दिवालियापन और संस्कारहीनता का प्रतीक है। बिहार की धरती मां का अपमान करने वालों को माफ नहीं करेगी।”

Politics News: **केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय** ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा—”राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के इशारे पर पीएम मोदी और उनकी माता का बार-बार अपमान किया जा रहा है। लेकिन बिहार की जनता इन्हें फिर से सबक सिखाएगी।”

Politics News: बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अब AI जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर निजी और पारिवारिक मर्यादा लांघने लगी है। पार्टी इसे “नीच राजनीति” और “संवेदनहीनता की पराकाष्ठा” बता रही है।

Politics News: इस विवाद के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है। एक तरफ कांग्रेस समर्थक इसे व्यंग्य के तौर पर देख रहे हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी इसे “निजता और मातृत्व के सम्मान” पर हमला मान रही है।

Politics News: हालांकि, अब तक कांग्रेस की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है। लेकिन बीजेपी नेताओं ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे को वो यहीं खत्म नहीं होने देंगे, और आने वाले दिनों में इसे लेकर और आंदोलनात्मक रुख अपनाया जा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories