Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

Police Man of the Week : पुलिसिंग में नई दिशा पहल से पुलिस में बढ़ी प्रतिस्पर्धा और जनता का भरोसा

सिमडेगा, 30 अगस्त 2025। झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिसिंग में नई दिशा देने वाली पहल शुरू की गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने पहली बार ‘पुलिस मैन ऑफ द वीक’ योजना की शुरुआत की है, जिसमें हर सप्ताह उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और उच्च टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है।

Read News :  NHM Employees Union : एनएचएम कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष को पुलिस ने थाने ले जाया, डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे सैकड़ों कर्मचारी हुए आक्रोशित

अब तक नौ पुलिसकर्मी सम्मानित

इस पहल के तहत अब तक नौ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा चुका है। इनमें गोविंद कुमार अखौरी, फगुआ मुंडा, रसोलिया तोपनो, सुमित कुमार ठाकुर, सरिता कुमारी, विपुल कच्छप, पियूष हीरो, अरुणा खाखा और रवि कुमार टूटी शामिल हैं।

उद्देश्य और असर

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें पेशेवर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना है। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न केवल पुलिसकर्मियों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि जनता का भरोसा भी मजबूत कर रही है।

Read News :  Delhi news : रोहिणी सेक्टर-17 में सनसनीखेज हत्या, मां और बेटी की बेरहमी से हत्या, आरोपी दामाद फरार

पारदर्शी चयन प्रक्रिया

पुरस्कार विजेताओं का चयन एक विशेष समिति द्वारा किया जाता है, जिसमें एसडीपीओ, डीएसपी, सार्जेंट मेजर और पुलिस निरीक्षक शामिल हैं। समिति पुलिसकर्मियों में से हर सप्ताह सर्वश्रेष्ठ का चयन करती है, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहती है।

Read News :  YouTube Gift Goal : क्रिएटर्स फैंस के साथ जोड़ें इंटरैक्शन और बढ़ाएं कमाई

जिले में सकारात्मक प्रभाव

पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की तस्वीर पूरे जिले के थानों और ओपी में एक सप्ताह तक प्रदर्शित की जाती है। इससे सम्मानित कर्मियों का मनोबल ऊँचा होता है और अन्य पुलिसकर्मी भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।

एसपी एम. अर्शी के अनुसार, “यह पहल पुलिस विभाग में अनुशासन, ऊर्जा और पारदर्शिता को बढ़ावा दे रही है, जिसका सीधा लाभ जनता को भी मिल रहा है।”

सिमडेगा पुलिस की यह पहल झारखंड में एक रोल मॉडल बनती जा रही है, और उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से कुचलकर महिला इंजीनियर की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories