Friday, February 27, 2026
23.2 C
Raipur

PMGSY Road Scam Raigarh : धरमजयगढ़ में भ्रष्टाचार की ‘दीवार’: 54 लाख की पुलिया में सरिया ही गायब, सरपंच ने तहसीलदार से की शिकायत

PMGSY Road Scam Raigarh : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़/धरमजयगढ़ (26 फरवरी 2026): रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसलदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। सरपंच श्रीमती कमला बाई राठिया ने प्रशासन को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता को ताक पर रखकर जनता की जान जोखिम में डाली जा रही है।

बिना सरिया के खड़ी कर दी सुरक्षा दीवार शिकायत के अनुसार, खेदापाली से पुसलदा मार्ग पर 54 लाख रुपये की लागत से तीन छोटी पुलिया और रिटेनिंग वाल (सुरक्षा दीवार) का निर्माण किया गया है। तकनीकी मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए इस दीवार में सरिया (लोहे) का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है। कंक्रीट की मजबूती के अभाव में यह दीवार अभी से जर्जर दिखने लगी है और इससे सीमेंट झड़ रहा है। सरपंच का कहना है कि उचित ‘क्योरिंग’ (पानी का छिड़काव) न होने से पूरी संरचना कभी भी ढह सकती है।

पेयजल और जलभराव का संकट निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कार्य के दौरान गांव की पुरानी निस्तारी नाली और पेयजल की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। महीनों बाद भी इसकी मरम्मत नहीं होने से गांव में गंदगी और पानी की किल्लत पैदा हो गई है।

सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग सरपंच कमला बाई राठिया ने अपनी शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, कलेक्टर रायगढ़ और क्षेत्रीय सांसद को भेजकर निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने वाले ठेकेदार और उसे संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अब देखना होगा कि इस गंभीर शिकायत के बाद जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है।

सरपंच का बयान:

“यह निर्माण कार्य शासन के पैसे की बर्बादी है। बिना सरिया के दीवार खड़ी करना ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ है। हमने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सूचित कर दिया है और हम दोषियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं।” — श्रीमती कमला बाई राठिया, सरपंच (पुसलदा)

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories