PM Modi’s visit : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकदिवसीय प्रवास के मद्देनज़र राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। माननीय प्रधानमंत्री 01 नवंबर 2025 को माना विमानतल पहुंचेंगे और नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राजधानी व आसपास के जिलों से आने वाले वीआईपी, आम नागरिकों और वाहनों के लिए 6 अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि आवागमन सुगम रहे। प्रत्येक रूट के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
PM Modi’s visit : Read More : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव की पार्किंग में व्यस्त पटवारी
PM Modi’s visit : यातायात रूट और पार्किंग व्यवस्था
रूट-01: रायपुर शहर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा व मुंगेली से आने वाले
मार्ग: रिंग रोड 03 – राजू ढाबा – सेरीखेड़ी ब्रिज – एयरपोर्ट टर्निंग – स्टेडियम टर्निंग – सेक्टर 22
पार्किंग: पी-15 (सेक्टर 22)
रूट-02: आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले
मार्ग: आरंग – लखौली – नवागांव रेलवे क्रॉसिंग – क्रिकेट स्टेडियम – सेक्टर 22
पार्किंग: पी-15
रूट-03: अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग (बसों के लिए)
मार्ग: मोनफोर्ड स्कूल – ट्रिपल आईटी – मुक्तांगन
पार्किंग: पी-12, पी-13, पी-14
PM Modi’s visit : Read More : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : 30 IPS और एंटी-ड्रोन टीम के घेरे में राजधानी, 1 नवंबर को PM मोदी करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रूट-04: अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग (चारपहिया वाहनों के लिए)
मार्ग: अभनपुर – बकतरा – केन्द्री – निमोरा
पार्किंग: पी-11
रूट-05: रायपुर, धरसींवा, दुर्ग, राजनांदगांव से आने वाले
मार्ग: पचपेड़ीनाका – माना बस्ती – तूता
पार्किंग: पी-08, पी-09, पी-10
रूट-06: राजिम, गोबरा नवापारा, गरियाबंद से आने वाले
मार्ग: राजिम – नवागांव – जंगल सफारी – ट्रिपल आईटी
पार्किंग: पी-12, पी-13, पी-14
PM Modi’s visit : दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग
राज्योत्सव स्थल के सामने धरना स्थल के दोनों ओर स्थित पी-05, पी-06 एवं पी-07 पार्किंग में होगी।
प्रतिबंधित मार्ग और वस्तुएं
- नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- भवन निर्माण में लगे मालवाहक वाहन भी नहीं चल सकेंगे।
- व्हीव्हीआईपी रूट पर कारकेड आवागमन के 30 मिनट पूर्व सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- प्रतिबंधित वस्तुएं : शराब, नशीले पदार्थ, लाठी-डंडे, धारदार हथियार, फटाके, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैनर-पोस्टर, ध्वनी यंत्र आदि।
PM Modi’s visit : Read More : Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025: बदल गया पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, एक ही दिन में पांच बड़े आयोजन
हवाई यात्रियों के लिए सूचना
01 नवंबर को प्रधानमंत्री का आगमन न्यू टर्मिनल से होगा। हवाई यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे सुविधा अनुसार पुराने टर्मिनल से आवागमन करें, जो खुला रहेगा।
पुलिस की अपील
- नागरिक निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करें।
- अन्यत्र पार्किंग करने पर वाहनों को हटाया जा सकता है।
- सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें और यातायात पुलिस का साथ दें ताकि कार्यक्रम सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।













