PM Modi’s Raipur visit : रायपुर: प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया और कहा कि आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। पीएम ने नवा रायपुर को प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
PM Modi’s Raipur visit : प्रधानमंत्री शांति शिखर से अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए रवाना हुए। इसके बाद वे नए विधानसभा भवन और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। इसके पहले उन्होंने नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से बातचीत की और एक बच्चे को गले लगाया, जिनकी हार्ट सर्जरी हॉस्पिटल में हुई थी।
PM Modi’s Raipur visit : पीएम मोदी करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे। उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने किया।











