Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh PM Awas Yojana : आवास की जगह शौक पूरे, बिलासपुर में हजारों...

PM Awas Yojana : आवास की जगह शौक पूरे, बिलासपुर में हजारों मकान अधूरे…..

बिलासपुर। PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने वाले कई लाभार्थियों ने छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में सरकार के भरोसे को ही ठेंगा दिखा दिया। वर्ष 2016 से 2023 के बीच बिलासपुर जिले में योजना के तहत 59,523 मकानों की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन इनमें से करीब 3600 मकान आज भी अधूरे पड़े हैं।

PM Awas Yojana : अधूरी परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने जिला पंचायत ने हाल ही में डोर-टू-डोर सर्वे कराया, जिसमें हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। पाया गया कि कई लोगों ने सरकार से मिली आवास सहायता राशि का उपयोग घर बनाने के बजाय बाइक खरीदने, शादी-ब्याह और अन्य निजी खर्चों में कर दिया।

वहीं कुछ लाभार्थियों ने नियमों के विरुद्ध जाकर अनावश्यक रूप से बड़ी जमीन पर निर्माण शुरू किया, जिससे लागत बढ़ गई और घर अधूरे रह गए। इसका सीधा असर अब योजना की सफलता और जरूरतमंदों के हक पर पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर जिला प्रशासन अब गलत उपयोगकर्ताओं की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि योजनाओं का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here