Top 10 News Today 25 May 2025 : निशाने पर आज, दिनभर की एमपी-सीजी समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी और अहम ख़बरें…एक नजर में….

Top 10 News Today 25 May 2025 : पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी और जरूरी खबरें, एक नजर में…

1 . भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत ने किया कमाल: जापान को पछाड़ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना - india  became the fourth largest economy-mobile

नई दिल्ली | भारत की अर्थव्यवस्था ने एक नया इतिहास रच दिया है। अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुका है। शनिवार को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। हाल के वर्षों में भारत की जीडीपी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।

2 . By-Election : चार राज्यों में उपचुनाव का ऐलान……

Assembly by-election: चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान,  जानिये वोटिंग और नतीजों की तिथि | Announcement of dates for by elections on  5 assembly seats of gujarat ...

By-Election : चुनाव आयोग ने देश के चार राज्यों—गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल—की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को मतगणना की जाएगी। आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो, कुछ सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। खासतौर पर मोबाइल फोन को लेकर नियमों में सख्ती बरती गई है। निर्देशों के अनुसार, मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन के उपयोग को नियंत्रित किया जाएगा ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी या गोपनीयता भंग न हो।

3 . MP Breaking : स्क्रैप व्यापारियों पर जीएसटी का शिकंजा

GST department action Raipur steel businessman | Chhattisgarh News | 3  स्टील कारोबारियों के ठिकाने पर GST का छापा: रायपुर में पकड़ी गई 6.75 करोड़  की कर चोरी, दस्तावेज और ...

छतरपुर | MP Breaking : मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्क्रैप कारोबार की आड़ में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। जबलपुर से पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शहर के कई स्क्रैप व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया और कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए।टीम ने जांच के दौरान कई ऐसे दस्तावेज और फर्जी GST बिल जब्त किए हैं, जिनके जरिए अब तक 60 लाख रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कारोबारी नकली इनवॉइस के जरिये बड़ा लेन-देन दिखा रहे थे। अधिकारियों को शक है कि इस पूरे रैकेट में करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई है।

4 . झीरम घाटी हमले की 12वीं बरसी

Jheeram Valley incident: झीरम घाटी कांड की 12वीं बरसी पर पूर्व सीएम ने  केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा-कांग्रेस में चले बयानों के तीर |

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास के सबसे दर्दनाक नक्सली हमलों में से एक झीरम घाटी हमले को आज 12 साल पूरे हो गए, लेकिन इस हत्याकांड की जांच अब भी अधूरी है। 25 मई 2013 को सुकमा जिले की इस घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए हमले में पार्टी के 27 नेता मारे गए थे, जिनमें वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल भी शामिल थे।12वीं बरसी पर फिर एक बार सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “झीरम के शहीदों को न्याय दिलाने की बजाय कांग्रेस ने इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बना दिया। भूपेश बघेल की सरकार ने जांच को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई।”

5 . छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

दुर्ग-भिलाई सेक्स रैकेट में 5 गिरफ्तार: बांग्लादेशी महिलाओं के मिले नंबर, 8  साल से छिपी थी पहचान | 5 arrested in Durg-Bhilai sex racket: Numbers of  Bangladeshi women found ...

दुर्ग। CG Breaking News : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नामों और पहचान के साथ लंबे समय से राज्य में रह रही थीं। इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य लोगों को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था।एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये महिलाएं इंटरनेट कॉल्स के जरिये बांग्लादेश के संदिग्ध नंबरों से संपर्क में थीं और राज्य में सेक्स रैकेट संचालन में संलिप्त थीं।

6 . सुप्रीम कोर्ट सख्त : यौन शिक्षा पर बने राष्ट्रीय नीति, केंद्र सरकार को नोटिस जारी…

इन राज्यों में लागू नहीं होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति? SC ने याचिका खारिज  करते हुए कहा- बाध्य नहीं कर सकते - The petition to implement the new  education policy in all states was rejected in the Supreme Court amnr -  AajTak

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट सख्त : सुप्रीम कोर्ट ने यौन शिक्षा (Sex Education) को लेकर अहम रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार को एक व्यापक नीति तैयार करने का निर्देश दिया है। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुयान की पीठ ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को नोटिस जारी कर 25 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। कोर्ट ने सरकार को एक विशेषज्ञ समिति गठित कर मसले का अध्ययन करने और रिपोर्ट के आधार पर नीति निर्धारण की पहल करने के निर्देश दिए हैं।

7 . थाने से रेप का आरोपी फरार, SP ने टीआई समेत 5 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड….

बेमेतरा एसपी का एक्शन: दुष्कर्म के फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम घोषित, 5  पुलिसकर्मी सस्पेंड | Bemetara SP Ramkrishna Sahu suspended 5 policemen  negligence case rape accused | Hari ...

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ – Bemetara Big News : जिले के एक थाने से बलात्कार का आरोपी फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित थाने के टीआई सहित कुल पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

8 . CBSE का बड़ा फैसला : अब मातृभाषा में होगी बच्चों की पढ़ाई?…..

3 से 11 साल तक के बच्चों की मातृभाषा में हो पढ़ाई, CBSE ने जारी की नई  गाइडलाइन | CBSE sets stage for teaching in mother tongue from pre primary  to class 5th

नई दिल्ली, 25 मई – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली शिक्षा को बच्चों की समझ के ज्यादा करीब लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई गाइडलाइन के तहत अब प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाया जाएगा। CBSE का मानना है कि 3 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चे किसी भी विषय को सबसे बेहतर तरीके से तब सीखते हैं जब वह उन्हें उनकी घरेलू भाषा में समझाया जाए। यही वजह है कि बोर्ड ने शिक्षण संस्थानों को सलाह दी है कि शुरुआती कक्षाओं में मातृभाषा को पढ़ाई का माध्यम बनाया जाए।

9 . दिल्ली में आधी रात तूफानी कहर : जलभराव से सड़कें बनीं दरिया, कारें डूबीं, उड़ानों पर भी असर

जलभराव, कार डूबी, उड़ानों पर असर... आंधी-तूफान ने दिल्ली को कर दिया बेहाल |  Heavy rain Waterlogging Moti Bagh to Dhaula Kuan car submerged trees fell  flights affected

दिल्ली, 25 मई – राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश ने कुछ ही घंटों में दिल्ली को अस्त-व्यस्त कर दिया। मिंटो रोड, दिल्ली कैंट जैसे निचले इलाकों में जलभराव इतना ज्यादा हुआ कि कारें पूरी तरह डूब गईं और लोग सड़कों पर फंसे नजर आए। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने कई पेड़ों को भी धराशायी कर दिया, जिससे यातायात और बाधित हुआ। एयरपोर्ट पर भी इसका असर पड़ा और कई उड़ानें देरी का शिकार हुईं।

10 . Sehore News : जेली खाने से डेढ़ साल के मासूम की मौत….

जेली खाने से डेढ़ साल के मासूम की मौत : लाड-प्यार में की गई लापरवाही ने ली  जान, विशेषज्ञ बोले- बच्चों को न दें फिसलन वाली चीजें

सीहोर, 25 मई –Sehore News : जिले के जहांगीरपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर माता-पिता को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां प्यार में की गई एक छोटी-सी लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। परिजनों ने डेढ़ साल के आयुष लोधी को खुशी-खुशी बाजार से लाई गई जेली खाने को दी, लेकिन वही जेली उसके गले में फंस गई और मासूम का दम घुट गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories