सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में इन दिनों मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह से शाम तक सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खासकर छोटे-छोटे बच्चों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है, जिससे परिजन परेशान हैं।
स्थिति यह है कि सुबह पर्ची कटाने के लिए लगने वाली लाइन इतनी लंबी हो जाती है कि अस्पताल परिसर में खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। भीड़ संभालना अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती बन चुका है। मरीज घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं।
Read News : CG News : बालोद का स्वर्णिम प्रदर्शन – 14वीं वोविनाम नेशनल चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण समेत 22 पदक
चिकित्सक कक्षों की स्थिति भी चिंता का विषय है। कई बार डॉक्टर अपने निर्धारित कक्षों में मौजूद नहीं रहते, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को उठानी पड़ रही है, क्योंकि शिशु रोग विशेषज्ञ पर्याप्त संख्या में होने के बावजूद समय पर कक्षों में नहीं बैठते।
Read News : CG News : नशे की बिक्री पर रोक और पारंपरिक गरबा आयोजन की मांग, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती भीड़ के बीच अस्पताल प्रबंधन को अतिरिक्त इंतज़ाम करने चाहिए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। मौसमी बीमारियों की तेज़ी से फैल रही लहर के बीच स्वास्थ्य विभाग को भी निगरानी बढ़ाने और अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।











