Petrol diesel tax cut : रायपुर :रायपुर में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कटौती से आम जनता को कोई वास्तविक राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है और जनता को गुमराह किया जा रहा है।
Petrol diesel tax cut : बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर लोगों को इस फैसले से राहत मिले तो मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का अभिनंदन करें, अन्यथा इसका विरोध करें। उनका कहना है कि यह कदम केवल दिखावा है और आम लोगों की जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Petrol diesel tax cut : वहीं, इस बयान पर वित्त मंत्री OP Choudhary ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी आपदा के समय पिछली सरकार ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला था।
Petrol diesel tax cut : चौधरी ने यह भी कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और महंगे तेल के बावजूद प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। उनके अनुसार, कांग्रेस जहां संकट में वसूली करती थी, वहीं वर्तमान सरकार राहत देने के लिए काम कर रही है।












