Panna News : पन्ना/ शुभम रिछारिया : शिक्षा के मंदिर में जब बच्चों को ज्ञान मिलना चाहिए, तब शिक्षक खुद आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। यह चौंकाने वाला मामला पन्ना जिले के जन शिक्षा केंद्र ककरहटी के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला रंजोरपूरवा का है, जहाँ एक शिक्षक बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते पकड़े गए हैं।
Panna News : जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक ओम प्रकाश यादव कक्षा में बच्चो को पढ़ाने के वजाय क्लास रूम में ही आराम फरमाते दिख रहे है वही बच्चे स्कूल टाइम में इधर-उधर घूम रहे है। वही वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चों की क्लास में ही बिस्तर लगा हुआ है, जिस पर मास्टर जी आराम फरमा रहे हैं। जिसने पन्ना में भ्रष्ट सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है।
Panna News : उक्त वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पन्ना शिक्षा व्यवस्था की हालत क्या है। यह तस्वीरे सभी को विचलित कर रही है कि किस तरह सरकार जहां बच्चो के अच्छे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और मोटी वेतन इन शिक्षकों को दे रही है मगर शिक्षक बच्चो को बढ़ाने की जगह क्लास रूम में ही आराम फरमा रहे है। स्थानीय लोगों की जागरूकता से यह मामला सामने आया।
Panna News : जब उन्होंने कैमरे पर बच्चों से बात की, तो बच्चों ने खुलकर बताया कि शिक्षक ओम प्रकाश यादव अक्सर स्कूल आते हैं, तो या तो सोते रहते हैं या फिर बिना किसी सूचना के स्कूल से भैंस चराने चले जाते है बच्चों की इन बातों की पुष्टि स्कूल में मौजूद एक अन्य शिक्षिका ने भी की। वही बच्चो ने बताया कि शिक्षक कभी-कभी हस्ताक्षर करके अपनी भैंसो को भी चराने चले जाते है। अब ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे इन बच्चो का भविष्य सुधरेगा।











