Palasia Police Station Crash : स्मार्ट सिटी बस स्टॉप के उड़े परखच्चे, मौत के मुंह से जिंदा वापस आया शख्स; पलासिया में टला बड़ा कत्लेआम!

0
73

Palasia Police Station Crash : इंदौर: शहर के व्यस्ततम पलासिया चौराहे पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार हुंडई वरना कार अनियंत्रित होकर तबाही मचाते हुए सीधे पलासिया थाने के भीतर जा घुसी। इस दौरान कार ने स्मार्ट सिटी बस स्टॉप को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह पूरी तरह तहस-नहस हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस स्टॉप पर सो रहा एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

कार छोड़कर फरार हुए युवक: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। कार में कुल चार लड़के सवार थे, जो दुर्घटना के तुरंत बाद कार को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस द्वारा कार की जांच करने पर पता चला कि गाड़ी पिपलौदा (रतलाम) निवासी महेश सुथार के नाम पर पंजीकृत है।

पुलिस कर रही तलाश: पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चारों युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बस स्टॉप और थाने के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। देर रात हुए इस हादसे ने शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here