पाकिस्तान की अब खैर नहीं : भारतीय सेना का लाहौर पर हमला, शहरभर ब्लैकआउट….

Parivesh

नई दिल्ली/लाहौर। सीमापार से लगातार हो रही उकसावे की कार्रवाइयों का भारत ने सख्त जवाब देते हुए सोमवार देर रात लाहौर के सामरिक ठिकानों पर सटीक हमला किया। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है, और लाहौर के कई इलाकों में ब्लैकआउट के साथ संचार प्रणाली भी ठप हो गई है।

पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू, पंजाब और राजस्थान सीमा पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में भारत ने यह रणनीतिक ऑपरेशन अंजाम दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने लाहौर के बाहरी इलाके में स्थित हथियार डिपो, कम्युनिकेशन टावर और एक आतंकवादी लॉन्चिंग पैड को टारगेट किया। वायुसेना और मिसाइल यूनिट ने समन्वय से यह ऑपरेशन पूरा किया।

लाहौर के नागरिकों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धमाकों की आवाज़ें और दूर-दूर तक दिखती आग की लपटें देखी जा सकती हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अब तक हमले की पुष्टि नहीं की है और इसे ‘अंदरूनी तकनीकी गड़बड़ी’ बता रही है।

भारत सरकार ने इस ऑपरेशन को “रक्षा की मजबूरी और आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई” करार दिया है। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत नागरिकों को नुकसान पहुंचाने में विश्वास नहीं रखता, लेकिन अगर पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देता है तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, थलसेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुख लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क में हैं, और देश की सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *