Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh Tragic accident : गायत्री मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रही महिला...

Tragic accident : गायत्री मंदिर में पूजा कर बाहर निकल रही महिला पर गिरा पिलर, मौके पर ही मौत

Tragic accident : कोरिया। जिले के पटना तहसील अंतर्गत ग्राम सांवरावां में रविवार सुबह एक हृदय विदारक हादसा हो गया। यहाँ स्थित गायत्री मंदिर में पूजा करने पहुँची एक महिला की मंदिर का निर्माणाधीन पिलर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और ग्रामीण निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सांवरावां निवासी काजल देवांगन (30) रविवार सुबह करीब 11 बजे पूजा करने के लिए गायत्री मंदिर गई थी। पूजा संपन्न करने के बाद वह जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर की ओर निकली, अचानक एक निर्माणाधीन पिलर उखड़कर सीधे उसके ऊपर गिर गया। पिलर का वजन अधिक होने के कारण महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और मलबे में दबने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शोर सुनकर पहुँचे ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुँचे तहसीलदार प्रतीक जायसवाल और पटना पुलिस ने शव को मलबे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य में किस स्तर पर लापरवाही बरती गई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here