Monday, May 4, 2026
36.1 C
Raipur

भारत में जल्द मिलेगी मोटापा घटाने वाली Ozempic का जेनरिक अवतार, लाखों मरीजों को मिलेगा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत में बढ़ते मोटापे के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। वजन घटाने में इस्तेमाल होने वाली दवा Ozempic अब जल्द ही जेनरिक रूप में उपलब्ध हो सकती है, जिससे इसकी कीमत में काफी कमी आने की उम्मीद है। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो महंगी होने के कारण अब तक इस दवा का उपयोग नहीं कर पा रहे थे।

पेटेंट खत्म, कई कंपनियां लॉन्च करेंगी दवा

Ozempic बनाने वाली कंपनी Novo Nordisk का पेटेंट खत्म होने के बाद अब दुनिया भर की करीब 40 कंपनियां इस दवा के अपने-अपने ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें कई कंपनियां इसे जेनरिक रूप में भी बाजार में उतार सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी पहली खेप भारत में भी जल्द आने की संभावना है।

जेनरिक दवाएं क्यों हैं अहम?

विशेषज्ञों के अनुसार, जेनरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं जितनी ही प्रभावी होती हैं, क्योंकि उनमें वही सक्रिय तत्व (सॉल्ट) होता है। अंतर केवल ब्रांड और कीमत का होता है। कम कीमत होने के कारण अधिक लोग इन दवाओं तक पहुंच बना सकते हैं।

Read More : IAS Ravi Mittal : छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल को PMO में बड़ी जिम्मेदारी, डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त

एक्सपर्ट्स की सलाह

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, अगर वजन घटाने वाली दवाएं जेनरिक रूप में उपलब्ध होती हैं, तो यह लाखों मरीजों के लिए बड़ा लाभ साबित होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी दवाओं का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

किन लोगों को होगा ज्यादा फायदा?

यह दवाएं खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, जिनका वजन काफी अधिक है, जिन पर डाइट और एक्सरसाइज का असर नहीं हो रहा, या जो डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

मोटापा: एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि मोटापा अब केवल लाइफस्टाइल समस्या नहीं रहा, बल्कि यह दिल की बीमारी, डायबिटीज और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में सस्ती और प्रभावी दवाओं की उपलब्धता स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव ला सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories