Friday, April 3, 2026
30.9 C
Raipur

Outrage in Khandwa : प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग, युवती के विरोध पर पति-पत्नी ने की मारपीट और वीडियो वायरल…

Outrage in Khandwa : देवेन्द्र जायसवाल, खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम बलवाड़ा में एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने, उसके साथ शारीरिक शोषण करने, आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक दिल दहला देने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मेहरबान मुनीर ने पहले हिंदू नाम बताकर उसे अपने जाल में फंसाया। धीरे-धीरे विश्वास जीतने के बाद उसने प्रेम संबंध का झांसा दिया और कई दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। यह खुलासा होने के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

Outrage in Khandwa : आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर के अनुसार, कुछ महीनों पहले युवती की मुलाकात मेहरबान से हुई थी। बातचीत के दौरान मेहरबान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और अपना नाम हिंदू युवक के जैसा बताया। भरोसा जीतने के बाद वह उसे अपने घर ले जाने लगा। इसी दौरान उसने छिपकर युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। युवती ने बताया कि वीडियो बनाने के बाद आरोपी मेहरबान का व्यवहार अचानक बदल गया। वह वीडियो लीक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप कराया गया।

Outrage in Khandwa : ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

जांच में सामने आया कि यह जघन्य कृत्य केवल आरोपी मेहरबान तक सीमित नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी शबनम भी इस पूरे षड्यंत्र में शामिल थी। पीड़िता का आरोप है कि मेहरबान की पत्नी शबनम भी उसे लगातार प्रताड़ित करती थी। कई बार दोनों पति-पत्नी मिलकर उसे कमरे में बंद कर मानसिक प्रताड़ना देते थे और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते थे। आरोपियों का कहना था कि यदि वह मुस्लिम धर्म अपना लेगी तो उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। युवती ने जब इस अवैध संबंध और धर्म बदलने को साफ-साफ मना कर दिया, तो दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा और धमकाया कि वे उसका वीडियो पूरे गांव और सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

Outrage in Khandwa : वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

युवती के विरोध के बाद, आरोपी मेहरबान ने उसकी आपत्तिजनक क्लिप को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे वह पूरे गांव में फैल गई। वीडियो वायरल होने के बाद युवती सदमे में चली गई और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पिपलोद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया कि शिकायत के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी मेहरबान मुनीर और उसकी पत्नी शबनम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की है।

Outrage in Khandwa : महेंद्र तारनेकर, एडिशनल एसपी, खंडवा ने बताया, “पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी मेहरबान मुनीर और उसकी पत्नी शबनम के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और आईटी एक्ट के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं और वीडियो प्रसारित करने वाले उपकरणों को भी जब्त किया जाएगा। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।”

Outrage in Khandwa : दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और IT एक्ट की गंभीर धाराएं

पिपलोद पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट, दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धार्मिक भावना से जुड़े गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वीडियो के प्रसार में उपयोग किए गए उपकरणों को भी जब्त किया जा रहा है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और न्यायालय में उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories