Operation Sindoor : आधी रात पाकिस्तान में कैसे बरसी हैमर-स्कैल्प मिसाइलें, देखें वीडियो…

Parivesh

नई दिल्ली। Operation Sindoor : भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के समर्थन का ऐसा जवाब दिया है, जिसे वह लंबे समय तक नहीं भूलेगा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आधी रात को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस सैन्य कार्रवाई में राफेल फाइटर जेट, हैमर मिसाइल और स्कैल्प क्रूज मिसाइल जैसे अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

रात करीब 1:30 बजे, जब अधिकांश लोग नींद में थे, भारत के राफेल लड़ाकू विमानों ने चुपचाप सीमा पार की और एक के बाद एक 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों पर मौजूद जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल जैसे संगठनों के कई आतंकवादी ध्वस्त हो गए।

कौन-कौन से हथियार बने ऑपरेशन सिंदूर की रीढ़?

राफेल फाइटर जेट्स – अंधेरे में भी सटीक निशाना लगाने में सक्षम, दुश्मन की रडार पकड़ से दूर।
 हैमर मिसाइल – 70 किलोमीटर दूर से भी बंकर, इमारत या पहाड़ी ठिकाने को सटीक उड़ा सकती है।
 स्कैल्प मिसाइल – 300 किलोमीटर रेंज की यह मिसाइल भूमिगत ठिकानों को भी भेदने में सक्षम है।

परिणाम:
सूत्रों के अनुसार, इस एयर स्ट्राइक में 105 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई ठिकाने पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुके हैं। बमबारी इतनी सटीक थी कि पाकिस्तान को जवाब देने का मौका तक नहीं मिला।

केंद्र सरकार का रुख:
गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को भारत की “निर्णायक नीति” बताया और कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। यह हमला आतंक के खिलाफ भारत की संकल्पशक्ति को दिखाता है।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *