Wednesday, February 18, 2026
21.4 C
Raipur

पिथौरा से लापता हुई वृद्ध महिला, आत्मदाह की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप….

पिथौरा। प्रशासन से अपने घर की वापसी की गुहार लगाने वाली 70 वर्षीय वृद्ध महिला प्रतिभा मसीह अचानक लापता हो गई हैं। रविवार सुबह से अपनी बौद्धिक रूप से विकलांग बेटी और दो नातियों के साथ गायब होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि प्रतिभा मसीह ने कुछ दिन पहले कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित होकर आरोप लगाया था कि एक शिक्षिका ने धोखे से उसका घर हड़प लिया है। अपनी फरियाद में उन्होंने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर 10 जून तक उन्हें उनका घर वापस नहीं दिलाया गया, तो वे रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले किसी पुलिस अधिकारी की कथित डांट से वे मानसिक रूप से आहत थीं। इससे वे बेहद अपमानित महसूस कर रही थीं। इसी के बाद उनका अचानक गायब हो जाना कई आशंकाओं को जन्म दे रहा है।

पुलिस बीते 24 घंटों से उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासनिक अमला भी इस मामले को गंभीरता से ले रहा है, क्योंकि यह न केवल एक महिला की न्यायिक मांग से जुड़ा मामला है, बल्कि उसके साथ चल रहे पारिवारिक संकट की भी संवेदनशील तस्वीर पेश करता है।

फिलहाल, पुलिस ने आसपास के सभी संभावित इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और उनके मोबाइल फोन लोकेशन और अन्य डिजिटल सुरागों की भी जांच की जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : इंदौर में हाई वोल्टेज ड्रामा! 400 केवी टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे तक चला तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में...

M.P Crime : भोपाल में क्रिप्टो कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी, 4.25 लाख रुपये पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में साइबर ठगी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds